फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यनगर में ब्यूटीपार्लर संचालिका से पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के आर्यनगर में बाजार से घर लौट रही ब्यूटी पार्लर संचालिका से बाइक सवार बदमाश पर्स लूट कर फरार हो गए। महिला ने जब तक शोर मचाया, तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी बीना अरोरा पत्नी सुभाषचंद्र अरोरा का शास्त्री मार्केट में ब्यूटी पार्लर है। शनिवार रात दस बजे के करीब घर लौट कर गली के बाहर रिक्शे से उतरीं तभी बाइक सवार लुटेरे ने उनके हाथ से झपट्ट कर फरार हो गया। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथ नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि बैग में दस हजार रुपये कैश, सेलफोन के साथ आधार और पैन कार्ड सहित अन्य सामान था। घटना की सूचना तत्काल ही डायल 100 पर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें