फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया के बचाव पर हुई थी पूर्व प्रधान से रंजिश

विज्ञापन
gun - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। नौगवां के पूर्व प्रधान सत्यपाल की रंजिश शातिर बदमाश राजकुमार से एक दूधिया का बचाव करने पर बनी थी। पिछले एक साल से इस रंजिश के कारण शातिर राजकुमार सत्यपाल और उसके परिवार को टारगेट किए था। दो दिन पहले भी सत्यपाल के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पिछले वर्ष जून माह में शातिर राजकुमार नगला बलदेव के दूधिया राजकुमार के साथ मारपीट कर जान लेने की कोशिश कर रहा था। सत्यपाल ने शातिर राजकुमार की इस करतूत का विरोध कर दिया। इस पर वह सत्यपाल से रंजिश मानने लगा।

इस घटना के बाद से ही उसने सत्यपाल को टारगेट करना शुरू कर दिया। सत्यपाल पर उसने कुछ दिनों के बाद हमला किया था। जेल से छूटने पर 15 दिन पहले प्रधान के पुत्र सुनील से गालीगलौज की थी। दो दिन पहले राजकुमार ने पूर्व प्रधान के घर जाकर फायरिंग की तो उस परिवार ने सबक सिखाने का मन बना लिया। रविवार को फिर सुनील की जान लेनी की कोशिश की तो परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शातिर राजकुमार को घेरकर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें