मथुरा। योगी सरकार से 100 करोड़ के बजट के बाद अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद को मोदी सरकार से भी 50 से 60 करोड़ रुपये की सौगात मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने गोवर्धन पर्यटन विकास के लिए इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। उक्त राशि इसी माह जारी कर दी जाएगी।
दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा, संयुक्त सचिव सुमन विला के साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, डिप्टी डायरेक्ट यूपी पर्यटन अनूप श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी मथुरा डीके शर्मा, आर्किटेक्ट मयंक गर्ग की बैठक हुई। इसमें 250 करोड़ के प्रोजेक्ट परिक्रमा मार्ग में लाइट, साउंड, सीसीटीवी कैमरे, अंडरग्राउंड केबिल, मानसी गंगा, कुसुम सरोवर व गुलाब बाग, क्षेत्रीय जनसुविधाएं, पार्किंग, बस स्टैंड शामिल रहेे। इसके साथ ही पर्यटन विकास की अन्य संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसके बाद 50-60 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति पर सहमति हुई। बताया गया कि उक्त राशि को इसी माह जारी कर दिया जाएगी, प्रोजेक्ट प्रस्तुत तय कर लिए जाए।
केंद्रीय पर्यटन विभाग इसी माह 50-60 करोड़ रुपये देने पर सहमति हो गया है। इसके लिए गोवर्धन विकास के प्रोजेक्ट जल्द भेजे जा रहे हैं। इसे लेकर जल्द फिर बैठक होगी।
नगेंद्र प्रताप, सीईओ, ब्रज तीर्थ विकास परिषद