फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर भीड़ के कारण परिवहन व्यवस्था हुई फेल

विज्ञापन
up roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। होली के त्योहार पर लोग अपने घर लौटना शुरू हो गए हैं। परिवार के संग त्योहार मनाने के लिए हर कोई जल्दी घर पहुंचना चाहता है। इसके चलते वाहनों मेें जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। आलम यह है कि लोग बसों की छत पर बैठकर यात्रा करने का मजबूर हैं। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


होली त्योहार पर परिवहन निगम ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। जिले से 110 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। बुधवार को भीड़ उमड़ने के चलते निगम की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं।

लोगों को बसों की छत पर बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं भीड़ के चलते बस स्टैंड पर अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। जैसे ही कोई खाली बस आती, तो लोग सीट पाने के लिए दौड़ पड़ते। गेट से रास्ता न मिलने की स्थिति में लोगों ने खिड़की से चढ़कर सीटें पाईं।
विज्ञापन


इसके साथ ही भीड़ उमड़ने से लोगों को सफर में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और कानपुर मार्ग की बसों को लेकर हुई। दिल्ली की ओर से सारी बसें फुल होने से बसों का स्टॉपेज ही नहीं लिया गया।

इस दौरान बस के लिए घंटों यात्रियों ने इंतजार किया। निगम ने यात्रियों को सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए चालक परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें