फिरोजाबाद। नकलविहीन परीक्षा कराने की मंशा को लेकर प्रशासन-शासन की सख्ती का भय परीक्षार्थियों को है। मगर गुरुजी मंशा को चुनौती दे रहे हैं। विगत गुरुवार को इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में गुरुजी नकल कराते हुए तीसरी आंख में कैद हो गए। डीआईओएस के आदेश पर गुरुजी खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने एफआईआर दर्ज कराई है।
मुजफ्फरपुर तिलयानी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कालेज में गुरुवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। कक्ष संख्या 12 में पाली इंटर कालेज के शिक्षक हरिपाल ड्यूटी कर रहे थे। वे हाथ पर लिखकर लाए और एक छात्र को नकल कराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। हैं। शिकायत पर डीआईओएस रितु गोयल ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि कक्ष निरीक्षक हरिपाल छात्र को नकल करा रहा था और खुद अपने अपने हाथ पर लिखकर थे। डीआईओएस रितु गोयल के आदेश पर केंद्र व्यवस्थापक ने कक्ष निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला की परीक्षा हुई। परीक्षा में दो नकलची केंद्र व्यवस्थापकों के हत्थे चढ़े तो दोनों को बुक कर दिया गया। हाईस्कूल चित्रकला में एसबीएल इंटर कालेज मुस्तफाबाद में एक नकलची केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। विद्यालय राम इंटर कालेज फरिहा में केंद्र व्यवस्थापक ने एक नकलची को बुक कर दिया। हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा 12521 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। पहली पाली में इंटरमीडिएट इतिहास द्वितीय की परीक्षा थी। 262 ने परीक्षा छोड़ दी। कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय में 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।