फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण के दौरान करंट लगने से श्रमिक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के श्री सिद्धेश्वर रमण टाट बाबा मंदिर के पास मकान निर्माण के दौरान सरिया में उतरे करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों मौके पर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट के ही साथ कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम गौैंछ निवासी मायाराम उर्फ भोला (32) पुत्र मनोहरलाल बघेल बेलदारी का काम करता है। सोमवार को थाना उत्तर क्षेत्र के श्री सिद्धेश्वर रमणटाट बाबा आश्रम के पास राजेश राठौर के यहां मकान निर्माण करते वक्त लापरवाही से सरिया उठाने के दौरान एचटी लाइन से टच होने पर करंट लगने से श्रमिक झुलस कर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

श्रमिक की मौत होते ही साथी श्रमिक भाग निकले। सूचना पर एसओ उत्तर लोकेश भाटी पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर श्रमिक की मौत की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी समेत कई थानों का पुलिस बल पहुंचा और समझा कर शंात कराया। एसओ उत्तर लोकेश भाटी ने कहा मृतक श्रमिक की पत्नी विमलेश की तहरीर पर भवन स्वामी राजेश राठौर एवं ठेकेदार नूर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें