फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाहल ब्लाक डार्क जोन से हुआ बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। पानी की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों को अब समस्या से राहत मिलेगी। शासन ने बरनाहल ब्लाक को डार्क जोन से बाहर कर दिया है। किसानों को सिंचाई तथा आम आदमी को पीने के पानी की समस्या से निजात भी मिल जाएगी। क्षेत्र में नलकूप संयोजन के साथ ही बोरिंग की संख्या में भी अब वृद्धि होने की संभावना बढ़ी है।

बरनाहल ब्लाक लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहा है। शासन ने बरनाहल ब्लाक को डार्क जोन घोषित किया था। एक दशक तक डार्क जोन में शामिल रहने के दौरान क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। किसानों को नलकूप कनेक्शन तथा बोरिंग कराने तक में परेशानी हुई। जल निगम तथा विद्युत विभाग भी डार्क जोन में कम करने में खुद को आगे नहीं बढ़ा सका। ग्रामीणों ने हर चुनाव के दौरान पानी की समस्या को नेताओं के सामने जोरदार तरीके से उठाया, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। प्रदेश सरकार ने बरनाहल ब्लाक को डार्क जोन की सूची से बाहर कर दिया है। क्षेत्र के लोग इस बात से खुश हैं कि उनको अब पानी की समस्या से निजात मिलेगी। सिंचाई तथा घरेलू उपयोग के लिए पानी भी अब आसानी से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन



बरनाहल ब्लाक की आबादी 1.73 लाख है। ब्लाक क्षेत्र में 61 ग्राम सभाएं तथा 89 राजस्व ग्राम हैं। पूरा ब्लाक क्षेत्र पानी की समस्या से लंबे समय से जूझ रहा है। वाटर लेबिल नीचा होने से जलनिगम भी काम कराने में आगे नहीं बढ़ा है। डार्क जोन से बाहर आने के बाद लोगों को पानी की सुविधा का लाभ मिलेगा। वाटर लेबिल काफी नीचा होने के कारण ब्लाक बरनाहल को शासन ने डार्क जोन घोषित किया था। डार्क जोन होने के कारण बोरिंग करने में परेशानी होती थी। इसके चलते हैंडपंप तथा नलकूपों की बोरिंग की संख्या में कमी रही है। डार्क जोन से बाहर आने के बाद क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


बरनाहल ब्लाक डार्क जोन में शामिल होने के कारण लोग नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं करते थे। अब लोगों के आवेदन पर उनको विभाग द्वारा वरीयता के आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे। आवेदनों को किसी स्तर पर लंबित नहीं होने दिया जाएगा। कनेक्शन स्वीकृत किए जाने से विभाग को राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें