फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम गेट पर कल से धरना प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
फिरोजाबाद नगर निगम - फोटो : SELF
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन द्वारा 15 सूत्रीय मांगों को पूर्ण न किए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने 11 से धरना प्रदर्शन का ऐलान किया। इसके बाद भी मांगें पूर्ण न होने पर 15 से कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने 28 दिसंबर को नगर आयुक्त को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी भुगतान कराने, बीमा उपलब्ध कराने, कर्मचारियों का एरियर, एसीपी का भुगतान, पेंशन लिपिक अलग से नियुक्त करने, नगर निगम के हिसाब से कर्मचारियों को सुविधाएं दिलाने, ठंडी व गर्म वर्दी दिलाने सहित 15 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए 10 जनवरी तक की चेतावनी दी नगर निगम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की गई।

संगठन अध्यक्ष अनिल भास्कर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मेयर और नगर आयुक्त के स्टैनो को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी अगर मांगें बुधवार शाम पांच बजे तक पूरी नहीं होती हैं, तो अगले से दिन नगर निगम के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 15 जनवरी से कार्यालय बंद कर हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में संतोष यादव, दिलीप दीक्षित, नीरज कुमार, विनीत कुमार, पवन कुमार, धीरेंद्र चतुर्वेदी, विजय सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें