श्ापथ्ा ग्रहण्ा पालिकाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज। सिरसागंज नगर पालिका के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे और 25 वार्डों के सभासदों ने शपथ ली। भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल रहे।
चेयरमैन सोनी शिवहरे के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, रामकैलाश यादव, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन चतुर्वेदी का पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे ने माला पहनाकर स्वागत किया।
जिसके बाद उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह ने सोनी शिवहरे को शपथ दिलाई। फिर सभी 25 वार्ड के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष महेन्द्र सिह भोले व संचालन विल्सन गुप्ता एंव मुकेश मणिकांचन ने किया। आनंद सिंह, अविनाश सिंह भोले, रिंकू राना, विपिन शवहरे, उत्तम शिवहरे, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती सरोज शर्मा, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, पं. सीताराम शर्मा, डा. गुरुदत्त सिंह, राहुल देव मौजूद रहे।