फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट वापस लेने के आश्वासन पर धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी मिलने पर प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमों से नाराज प्रधान व पंचायत सचिवों का चार दिन से चल रहा धरना-प्रदर्शन गुरुवार को समाप्त हो गया। सीडीओ ने तीन दिन में मुकदमे वापस लेने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


आवास आवंटन प्रक्रिया में हुई धांधली को लेकर सीडीओ के निर्देश पर जिले के छह प्रधान और नौ ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके विरोध में ब्लाक पर ग्राम प्रधान, सचिव और अन्य कर्मचारी चार दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार सुबह कर्मचारियों ने ब्लाक कार्यालयों पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था।

कर्मचारियों का कहना था कि आवास आवंटन में ग्राम प्रधान और सचिवों की कोई मिलीभगत नहीं है। लाभार्थियों द्वारा फर्जी तरीके से कागजात तैयार कराकर आवास आवंटन प्रक्रिया में भाग लिया था। जिले भर के ऐसे आवास प्राप्त करने वाले लाभार्थी जिनके खाते में आवास की पहली किस्त भेज दी गई थी। वह वापस करा ली गई है।
विज्ञापन


इसके बाद भी कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिया जा रहा। देर शाम सीडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। तालाबंदी करने वालों में जितेन्द्र यादव, रामदत्त गालब, दुर्वेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार, ब्रजेश कुमार, अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें