फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
आग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दतावली में जनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर दुकान स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। दुकानदार का आरोप है कि कुछ लोगों ने आग लगाई है।
विज्ञापन


थाना मटसेना क्षेत्र गांव दतावली निवासी मनोज कुमार पुत्र राजपाल सिंह की दतावली में जनरल स्टोर है। शनिवार शाम को करीब सात बजे वो दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 12 दुकान के स्वामी ने खुद ही दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर ही दुकान स्वामी आग बुझाने ग्रामीणों संग दौड़ा। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकानदार मनोज का कहना है कि आग में करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप है कि दुकान में आग लगी नहीं बल्कि किसी ने पेट्रोल एवं डीजल डालकर आग लगाई है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें