फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम और जेड़ाझाल परियोजना सपा की देन-अक्षय यादव

विज्ञापन
samajwadi party
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सांसद अक्षय यादव ने गुरुवार को शहर में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जगह-जगह सभाएं और बैठकें कर जनसंपर्क किया। महापौर प्रत्याशी सावित्री देवी गुप्ता के लिए वोट मांगे तो वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की जिताने की अपील की। सांसद ने अपने कार्यकाल में जिले में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में हमने फिरोजाबाद को नगर निगम का दर्जा दिलाया और शहर को गंगा जल देने के लिए जेड़ाझाल परियोजना की आधार शिला रखी।
विज्ञापन


सांसद अक्षय यादव दोपहर को सपा प्रत्याशी सावित्री देवी गुप्ता के नगला भाऊ स्थित चुनाव कार्यालय पर गए। यहां उन्होंने सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना के साथ चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को एक-एक बूथ पर जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा हमारा प्रत्याशी सबसे दमदार है और हर वर्ग का वोट हमे मिल रहा है। बस जरूरत बूथों पर मेहनत करने की। इसके बाद सांसद अक्षय यादव ने लेबर कालोनी, रसूलपुर और लालपुर रोड पर सभाएं की और लोगों से सपा के लिए वोट मांगे।

सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में सबसे अधिक पैसा फिरोजाबाद को मिला। नगर निगम हमने बनाया और जेड़ाझाल जैसी परियोजना लेकर आए। सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, एमएलसी डा. असीम यादव, एमएलसी अरविंद्र यादव, सावित्री देवी गुप्ता, राज नरायन गुप्ता मुन्ना, विजय आर्या, संजय यादव, राकेश दिवाकर, गुलाब सिंह यादव, वकार सिद्दकी, शमशाद बाबा, हनीफ खाकसार, हिकमत उल्ला, हाजी अल्ली समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें