फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, आरोपी फरार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव में शौच को गई किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किया गया था। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन


16 वर्षीय किशोरी रविवार को देर सांय शौच को गई हुई थी। इसी बीच गांव के ही युवक ननुआ, मुकेश, मोनू उसको अगवा कर कटरी में ले गए। किशोरी के काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। युवकों ने उसके हाथ-पैर बांधने के बाद बारी-बारी से बलात्कार किया। युवकों ने 24 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सोमवार की देर सांय उसको छोड़ दिया।

किशोरी रात को बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। परिवारीजनों ने पूछताछ की। किशोरी द्वारा गांव के ही युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलने पर वे दंग रह गए। मंगलवार को सुबह वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट, अपहरण व दुष्कर्म आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही तीनों युवक पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें