शिकोहाबाद। महिला की मौत के बाद शादी वाले परिवार में मंगलगीत की जगह चीत्कारें सुनाई दे रही थीं। शनिवार दोपहर जैसे ही घर में महिला मुन्नी देवी की मौत की खबर लगी, परिवार में कोहराम मच गया। मुन्नीदेवी के पुत्र प्रेमचंद्र की 28 नवंबर को सगाई है और दो दिसंबर को बारात जानी थी। लेकिन पुत्रवधू का मुंह देखने से पूर्व ही मुन्नीदेवी की दर्दनाक ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है।
शनिवार दोपहर के समय मैनपुरी चौराहे पर बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंद दिया था। जिसमें मां की मौत हो गई, जबकि मृतका का बेटा और उसकी देवरानी घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका मुन्नी देवी की मौत की खबर मिलते ही शादी समारोह वाले घर में चीत्कारें मच गई।
महिला की मौत और बेटा और उसकी देवरानी के घायल होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गये। मृतका के पुत्र प्रेमचंद्र ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।