फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का ट्रांसपोर्टर ट्रेनों में चला रहा है चोरों का गैंग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली के विजय एंक्लेव का ट्रांसपोर्टर ट्रेनों में चोरों का गैंग चला रहा था। वह 10 शातिर चोरों के साथ निजामुद्दीन से लेकर झांसी तक ट्रेनों में चोरी कराता था। जीआरपी की एसओजी और आरपीएफ ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


आगरा जीआरपी के एसओजी प्रभारी अवनीश कौशिक और एसएसआई शिवकुमार ने बताया कि दिल्ली के विजय एंकलेव साउथ वेस्ट निवासी महेश गुप्ता 10 से अधिक चोरों का गैंग चलाता था। बताया कि महेश की पांच एसी बस हैं और दिल्ली की विजय एंकलेव कालोनी में ट्रेवल एजेंसी चलाता है। चोरी के दौरान वह खुद स्लीपर और एसी कोच में बैठ जाता है और अपने साथियों से दूसरे कोच में चोरी कराता है। सारे चोरों से वह चुराए सामान को इकट्ठा कर दिल्ली और आसपास के जिलों में बेचता है और हिस्सेदारी करता है।

पकड़े जाने पर छुड़वाने और जमानत का खर्चा भी वहन करता है। पुलिस ने मथुरेश निवासी गांव मदरई जलेसर एटा, सोनू निवासी सारंगदास का घेर रूपम टाकीज गोविंद नगर, विकास निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से यात्रियों के चुराए तीन लैपटाप, पांच मोबाइल, 35 हजार रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें