फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
गंगा में डूबा एक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। कछला गंगा नदी पर स्नान करते समय एक युवक डूब गया। उसका शव गोताखोरों ने बाहर निकाला। शव को देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विवेक (20) पुत्र हरीशंकर निवासी मानपुर नगरिया दोपहर को कस्बे में ही किसी बुजुर्ग की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गया था। अन्य लोगों के साथ ही वह गंगा में स्नान करने लगा। गंगा में स्नान करते हुए वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसे बचाते वह डूब गया। गोताखोरों ने उसके शव की काफी तलाश की। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को गोताखोरों ने गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर उसके परिवारीजन भी गंगा नदी के तट पर पहुंच गई। युवक का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। जानकारी होने पर अन्य लोग भी उनके घर पर ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें