फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को सात साल की कैद

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मथुरा। दस साल पहले नौहझील क्षेत्र में एक युवती को अगवा करके बलात्कार करने के मामले में अदालत ने दुराचारी को सात साल की कैद की सजा सुनाई है। 20 हजार काजुर्माना भी किया गया। 19 फरवरी 2007 को नौहझील क्षेत्र के एक गांव में सुबह को दो लड़कियां शौच को गईं थीं। रास्ते में गांव के ही रोहताश ने छोटी लड़की को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और अपहरण कर ले गया। इस दौरान उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए रोहताश को सात साल का कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह जानकारी एडीजीसी प्रवीण कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें