फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के परिवार ने किया आत्महत्या का एलान

विज्ञापन
रेप - फोटो : demo
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। मथुरा में राखी की आत्महत्या की गूंज अभी थमी नहीं कि क्षेत्र के एक गांव में बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी न पकड़े जाने पर दुखी पीड़ित परिवार ने आत्महत्या करने का एलान कर दिया। इससे पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ सितंबर को घर में अकेली नाबालिग बेटी को आरोपी कुलदीप एवं अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन अब तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्हें राजीनामे के लिए धमकाया जा रहा। इस पर मंगलवार को पीड़ित परिजनों ने थाने में पहुंचकर आत्महत्या करने का एलान किया। पीड़ित परिवार की बात सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसएसआई सुनील तोमर ने पीड़ित परिवार को न्याय का पूर्ण भरोसा दिलाया। साथ ही तीन दरोगा और फोर्स को आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें दबोचने के लिए भेजा। पुलिस आरोपियों के परिजनों को भी लेकर आई है। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें