फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में बिजली-पानी का संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। बिजली की भूमिगत लाइन कट जाने से शहर की कई कालोनियों में संकट खड़ा हो गया। इन इलाकों में न बिजली रही न पानी। बिजली वालों ने बताया कि मोबाइल की प्राइवेट कंपनी फाइबर केबल बिछा रही जिससे फाल्ट हुआ है। राधिकाबिहार बिजलीघर से संचालित सौंख रोड से कृष्णानगर भूतेश्वर की ओर भूमिगत फीडर लाइन आ रही है। इसके ऊपर एक मोबाइल कंपनी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रही है। द्वारिकापुरी में हैंडपंप वाली गली में तड़के चार बजे केबल बिछाने को चलाई गई ड्रिल मशीन से भूमिगत फीडर लाइन की दो केबल कट गईं। इससे नवनीत नगर, द्वारिकापुरी, राधिकाबिहार, महेंद्र नगर, प्रकाश नगर सहित 10 कालोनियों के आठ ट्रांसफार्मरों की बिजली 15 घंटे तक बंद रही। लाइन को सही करने में इंजीनियर जुटे रहे। एक्सईएन प्रथम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि लाइन को सही कराकर फीडर लाइन काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें