फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 ने लगाई आपति, पुन: रैपिड सर्वे की मांग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम द्वारा 70 वार्डों में कराए गए रैपिड सर्वे पर 19 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उनकी आपत्ति है कि रैपिड सर्वे गलत हुआ है। बिना वार्ड में जाए ही निगम कर्मियों ने रैपिड सर्वे को पूरा कर दिया है। मिली आपत्तियों को निगम को शनिवार को ही निस्तारित करना था लेकिन रविवार तक आपत्तियां निस्तारित नहीं की जा सकीं। नगर निगम द्वारा कराए गए रैपिड सर्वे की शिकायत शुरू से मिलने लगी थीं। कम समय में कराये गए इस रैपिड सर्वे की अधिकांश लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि नगर निगम कर्मियों द्वारा रैपिड सर्वे वार्डों में पहुंचकर नहीं किया है। इसके चलते सर्वे में तमाम कमियां छोड़ दी गई हैं। गुरुवार को जब रैपिड सर्वे को नगर निगम कार्यालय और कलक्ट्रेट पर चस्पा किया गया तो लोगों ने आपत्तियां कीं। कुल 19 आपत्तियां नगर निगम को प्राप्त हुईं। इन आपत्तियों में से अधिकांश ने रैपिड सर्वे पर ही उंगलियां उठाई दी हैं और पुन रैपिड सर्वे की मांग की है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि इन आपत्तियों का निस्तारण शनिवार को ही करना था। हम सभी आपत्तियों का निस्तारण करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें