मैनपुरी। सपा की एक महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी की है। साथ ही उन्हें पद से हटाने तक तक की बात कही है।
इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा का कहना है कि उक्त महिला कार्यकर्ता का पंजीकरण शुल्क जमा नहीं था। उससे शुल्क जमा करने की बात कही तो वह नाराज हो गई है। इसके चलते ही उसने कोई टिप्पणी की है।
सपा की महिला कार्यकर्ता अम्रता गुप्ता ने मंगलवार देर शाम सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की। इसमें उन्होंने लिखा है कि जिलाध्यक्ष को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना नहीं आता है। इसलिए उन्हें पद से हटा देना चाहिए।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष का कहना है कि उक्त महिला कार्यकर्ता का पार्टी का पंजीकरण शुल्क जमा नहीं था। उससे शुल्क जमा करने की बात कही तो वह नाराज हो गई थी। इसके चलते शायद वह नाराज हो गई है और उसने फेसबुक पर टिप्पणी कर दी होगी।