फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
yamuna express way
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर आगरा से नोएडा की ओर जा रही ईको कार में पीछे से आई इंडिगो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ईको कार में सवार एक महिला की मौत ही गई। साथ ही दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ईको कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 123 के निकट पीछे से आ रही इंडिगो कार ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में ईको सवार महिला जीनत (33 वर्ष) पत्नी सलीम निवासी अलीगंज जनपद एटा की मौत हो गई। वहीं, कामिल, जाबिद, आइमा, नगमा, जेबा एवं इलमा निवासी पीतम बाग जनपद फर्रुखाबाद घायल हो गए। उधर, इंडिगो कार में सवार कानपुर निवासी दंपति भी घायल हो गए। उनका नाम मालूम नहीं हो सका। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेज दिया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ईको कार सवार दिल्ली में रहते हैं, वे अपने गांव में मोहर्रम मना कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें