फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा से होगा 1008 दीपों का दीपदान

विज्ञापन
deepak
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास में दीपदान की परंपरा का निवर्हन होगा। शरद पूर्णिमा के अगले दिन पड़वा से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 1008 दीपों का दान होगा।
विज्ञापन

लगभग 100 साल पुरानी इस परंपरा के अनुसार सेवायत परिवार की ओर से प्रतिदिन शाम को मंदिर में दीपदान किया जाएगा। दीपदान का आयोजन गेट नंबर दो के पास चबूतरे पर किया जाएगा। मंदिर के शयन सेवाधिकारी अशोक गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, मुन्ना गोस्वामी, राजकुमार गोस्वामी श्रद्धालुओं के साथ दीपदान कराएंगे। सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि यह सेवा उनके परिवार से पिछले लगभग सौ वर्षों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें