फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, मां पर ताना तमंचा

विज्ञापन
money
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम गंगपुर में एक बेटे ने रुपयों के लेनदेन के मामाले में अपने पिता के साथ मारपीट कर दी। वहीं, बचाने पहुंची मां पर भी तमंचा तान दिया। इसे देख ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी भूरे पुत्र रामवीर सिंह की अपने पिता से रुपयों के लेनदेन के चलते कहासुनी हो गई। कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामले में विवाद होने लगा। इसी दौरान भूरे ने पिता के साथ मारपीट कर दी। इसे देख जब उसकी मां बीचबचाव के लिए पहुंची तो उसने अपनी अंटी में दबे तमंचे को निकाल उस पर ही तान दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने भूरे को मीरपीट करते देख उसे दबोच लिया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने आरोपी भूरे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाशी की तो उसके पास तमंचे के साथ दो कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट करने एवं अवैध शस्त्र रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें