समन लेकर गांव गए पहुंचे होमगार्ड और सिपाही से तीन लोगों ने मारपीट करते हुए दोनों की रायफले छींन ली। जानकारी पाकर सीओ जलेसर सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना निधौलीकलां में तैनात सिपाही सुखवीर होमगार्ड दानवीर के साथ बाइक से गांव सवापुर निवासी गिरीश का समन लेकर गया था। सीओ जलेसर ने बताया कि उसी समय सवापुर निवासी पुष्पेन्द्र, अशोक और गुड्डू ने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर दोनों से रायफल छीन लीं। इसकी जानकारी सिपाही और होमगार्ड ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
तीन लोगों ने सिपाही और होमगार्ड से रायफल छीनी है। जिनकी तलाश कराई जा रही है। पहले होमगार्ड और बाद में सिपाही से रायफल छीनकर आरोपी खेतों के रास्ते से फरार हुए है।
- अखिलेश कुमार चौरसिया, एसएसपी
पहले भी छिन चुकी है रायफल
एटा। निधौलीकलां में सिपाही और होमगार्ड से रायफल छीनने की घटना से पहले वर्ष 2013 में थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गढ़ी में दबिश देने गई पुलिस से आरोपियों ने रायफल छीन ली थी। जिसे बाद में आरोपियों ने एक राजनेता के दबाव में वापस किया था।