फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर रिजर्वेशन पाने को मारामारी

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। दीपावली पर घर जाने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन पाने को मारामारी मची हुई है। पश्चिम और दक्षिणी राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे हैं। कई ट्रेनों में 150 तक की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन



अक्तूबर में 19 तारीख को दीपावली पर देश के कोने-कोने में काम कर रहे लोगों की घर पर दीवाली मनाने की तमन्ना होती है। इसमें ज्यादातर लोग ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा कर घर पहुंचते हैं। 120 दिन पहले से शुरू हुई आरक्षण कराने की व्यवस्था के चलते दीपावली पर घर जाने वालों ने अभी से रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। रिजर्वेशन सुपरवाइजर ने बताया कि जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में दीपावली से चार दिन पहले तक 59 से लेकर 92 तक की वेटिंग चल रही है।


गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पांच से लेकर 69 तक वेटिंग है। मुंबई गरीब रथ में 93 से लेकर 133 तक रिजर्वेशन सीट पर वेटिंग है। गोवा एक्सप्रेस में 135 से लेकर 150 तक वेटिंग है। मुंबई रूट की पश्चिम एक्सप्रेस में 51 से लेकर 133 तक और जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में 63 से लेकर 100 तक वेटिंग चल रही है। बताया कि ज्यादातर लोगों ने ऑनलाइन रिजर्वेशन बुकिंग कराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें