फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर चस्पा कराए बड़े बकाएदारों के नाम

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऊर्जा मंत्री के आदेश का असर बिजली विभाग में दिखाई देने लगा है। नेम एंड शेम योजना पर अमल करते हुए बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करते हुए चौराहों पर होर्डिंग लगवाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन



बड़े बकाएदारों को राहत देते हुए योगी सरकार ने सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट के साथ एमनेस्टी योजना लागू की थी। योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद भी हजारों उपभोक्ताओं ने अभी बकाया बिल जमा नहीं किया। ऐसे उपभोक्ताओं को भरपूर मौका देने के बाद अब शासन ने नेम एंड शेम योजना शुरू की है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर विद्युत विभाग हर डिवीजन के 20-20 बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करते हुए चौराहों पर होर्डिंग व बैनर लगवाना शुरू कर दिया है।


प्रथम चरण में तीन लाख से 50 हजार बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक होंगे। अधिशासी अभियंता द्वितीय आरपी वर्मा के निर्देश पर आसफाबाद उपखंड कार्यालय के 20 बड़े बकाएदारों की सूची आसफाबाद चौराहे पर चस्पा करा दी गई। इसके अलावा सुहागनगर उपखंड कार्यालय, इंडस्ट्रियल एरिया बिजली सबस्टेशन पर भी बकाएदारों के नाम के होर्डिंग लगवाए गए। विभाग द्वारा लगवाए गए बैनर में आमजन से भी अपील की गई है कि यदि आप इन्हें जानते हैं अथवा पहचानते हैं तो उपरोक्त बकाया बिल जाम कराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें