फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद के कारण चूड़ी कारीगर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
टूंडला। (फिरोजाबाद) नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात अवसाद के कारण चूड़ी कारीगर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



नगर के कच्चा टूंडला निवासी 48 वर्षीय बांकेलाल चूड़ी बनाने का काम करते थे। कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र ललित कुमार पर बलात्कार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही बांकेलाल अवसाद में रह रहे थे।

वह कई दिनों से ठीक से किसी से बात भी नहीं कर रहे थे। इसको लेकर परिजन भी परेशान थे। गुरुवार देर रात बांकेलाल ने घर में लगे टट्टर पर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब परिजनों ने बांकेलाल का शव लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें