फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी को बचाने के लिए बनाया बांध

विज्ञापन
मेहोल बांध में हुआ कटान।
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली।
विज्ञापन

गंगा के पानी के दबाव से मेहोल के बांध का कटान हो जाने के बाद मेहोल गांव की आबादी की ओर पानी का रुख रोकने के लिए रातों रात बांध बनाया गया। पूरी रात जेसीबी मशीनों के साथ श्रमिक लगे रहे और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे।

गौरतलब है कि मेहोल बांध को लेकर दो दिन पहले मेहोल और कादरगंज के लोगों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। पुराना मेहोल बांध कट जाने के कारण गंगा का पानी गंगा की खादर और खेत खलिहानों में फैलने लगा था। इसे लेकर मेहोल गांव और कादरगंज के लोगों में आपसी विवाद के कारण बांध नहीं रहा था। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को दोनों गांवों के लोगों में लिखित समझौता कराया। उसके बाद शाम से बांध के निर्माण का कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन


एसडीएम जैनेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मेहोल गांव में डटे रहे। रात 500 मीटर लंबे बांध का निर्माण करा दिया। गुरुवार को भी बांध को मजबूत करने के लिए प्लास्टिक के बैग में मिट्टी भरकर लगाई गई। मेहोल के ग्रामीण सरबन सिंह, किशनवीर सिंह, महावीर, विनय, रामपाल, वीर सिंह आदि ने बांध का निर्माण होने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी रात बांध के निर्माण का कार्य चला है। वे स्वयं राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे। यदि रात में बांध नहीं बनाया जाता तो मेहोल गांव की आबादी के सामने समस्या हो जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें