फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया आयकर दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आयकर विभाग की स्थापना के 157 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डा. अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयकर अधिकारियों ने लोगों को आयकर जमा करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


समारोह में फिल्म थियेटर क्रिएशन ग्रुप की ओर से विकास की ओर विषयक नाटक पेश किया। इसमें अनिल जैन, सोमा जैन, एसके जैन, रुचि कौर, प्रियंका कौर, महेश कुमार, तुषार चौधरी, सोमा चौधरी, अंश ने भूमिकाएं निभाईं। आईटीओ अजय दुबे की परिकल्पना, निर्देशन उमाशंकर मिश्र ने किया। इसके बाद नृत्य ज्योति कथक केंद्र की ज्योति खंडेलवाल के निर्देशन में युवतियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

सूफियाना कथक की प्रस्तुति को बेहद सराहा गया। इसके पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त दुर्गाचरण दास ने कहा कि देश के विकास के लिए आयकर जमा करना जरूरी है। सीए दीपेंद्र मोहन ने करदाताओं को तकनीक के प्रयोग की सलाह दी। सीए राकेश अग्रवाल ने हाल के समय में विभाग की तरफ से तकनीक का प्रयोग, बढ़ती हुई पारदर्शिता और टैक्स का दायरा बढ़ने के मुद्दों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इसके पूर्व स्वागत गान न्यू सेंट स्टीफंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया। समारोह में आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ ही उनके परिवारीजनों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें