मथुरा। सहारनपुर की फैक्ट्री में तैयार हुआ कैल्शियम इंजेक्शन प्रयोगशाला में फेल पाया गया। इस इंजेक्शन का नमूना भूतेश्वर स्थित श्रीओम हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर से लिया गया था। इस मामले में कंपनी, मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया है।
जून 2016 में औषधि विभाग की मंडलीय जांच टीम ने भूतेश्वर स्थित श्रीओम हॉस्पिटल से कैल्शियम इंजेक्शन का नमूना लिया था। इस इंजेक्शन में कुछ कण नजर आ रहे थे। इस नमूने को प्रयोगशाला ने भी फेल कर दिया है।
जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि इंजेक्शन सहारनपुर की कंपनी में तैयार किया जा रहा था। कंपनी के संचालक तथा मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया जा रहा है। कंपनी का जवाब आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।