फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में परिचालक नहीं ले रहे दस रुपये के सिक्के

विज्ञापन
10 रुपये का सिक्का
विज्ञापन
मैनपुरी। दस रुपये के सिक्के बाजार में नहीं चल रहे हैं। रोडवेज बस में परिचालक लेने से मना कर देते हैं। यह नहीं जिद करने पर बस से उतारने की धमकी तक देते हैं।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले बाजार में दस रुपये के सिक्के न चलने की अफवाह फैली थी। कई दुकानदारों ने तो यह सिक्के लेना ही बंद कर दिया था। जिसके बाद आरबीआई ने कहा था कि इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया तब लोगों ने लेना शुरू किया लेकिन अब फिर से दस रुपये के सिक्कों की समस्या चल रही है। रोडवेज बसों के परिचालक यात्रियों से सिक्के लेने से मना कर देतेे हैं।

यात्री जितेंद्र सिंह, आकाश ने बताया कई बार शिकोहाबाद जाने वाली बसों में परिचालक ने लेने से मना कर दिया था। उनसे आग्रह करने पर उतारने की बात करने लगे। कई बार विवाद भी हो चुका है। आदित्य चौहान, गौरव गुप्ता ने बताया नकली सिक्कों की पहचान कोई बता नहीं पाता है। सरकार ने भी दस रुपये के सिक्के बंद करने, नकली का कोई आदेश नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से दस रुपये के सिक्के बंद करने का कोई भी आदेश नहीं आया है और न ही नकली सिक्के होने की कोई सूचना है।
- डीके अग्रवाल लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें