जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में सोमवार को जीएसटी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने व्यापारियों को जीएसटी के फायदे गिनाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीएसटी से आम आदमी पर बोझ नहीं पडे़गा और मौजूदा ढांचे से ज्यादा कर भी नहीं वसूला जाएगा। अधिकारियों को हिदायत दी कि इस इंतजार में न रहें कि व्यापारी शिकायत लेकर आएगा। तब हम निराकरण करेंगे।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि छोटे कारोबारी जिनका टर्न ओवर 20 लाख से कम है उन्हें इससे छूट दी गई है। कारोबारियों को अब एक ही रिटर्न भरना होगा। वाणिज्यकर अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी से पहले देश में 23 उपकर और 17 अप्रत्यक्ष कर लगते थे।
ये सभी जीएसटी व्यवस्था से समाप्त हो गये हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, एडीएम वित्त और राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, तहसीलदार रनवीर सिंह, व्यापार कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय मेहरोत्रा, उत्तम कुमार समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।