नशा रोकने के लिए केमिस्टों पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम द्वारा सीएमओ के निर्देशन में सोमवार को विश्व मादक पदार्थ निरोधक दिवस मनाया गया। इस दौरान मादक पदार्थों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
सीएमओ डा. शरद कुमार वर्मा ने कहा कि मादक पदार्थ चाहे जो भी हो, शरीर को नुकसान ही पहुंचाते हैं। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार, समाज और देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। युवाओं को इन मादक पदार्थों से दूरी बनानी होगी।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने कहा कि कमजोर आत्मबल और विभिन्न तरीकों से युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ जाता है। इसके चलते जीवन अंधकार में चला जाता है।
ऐसे में युवा पीढ़ी को नशे से बचना चाहिए। इस मौके पर 103 लोगाें की काउंसलिंग की गई। 48 लोगों को निकोटैक्स वितरण किया गया। 17 लोगों को फालोअप किया गया। कार्यक्रम एसीएमओ डा. राजीव राय की अध्यक्षता में हुआ।