फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू खरीद केन्द्र डेढ़ महीने में नौ कुंतल आलू ही खरीद सका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मात्र एक किसान का नौ कुंतल आलू खरीद कर अधिकारियों नेखरीद केंद्र बंद कर दिया। इससे किसानों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आलू की खरीद 20 अप्रैल से शुरू हुई थी। लेकिन तब कीमत कम होने के कारण किसान सेंटर पर नहीं गए थे। किसानों का कहना है कि खरीद के मानक जटिल बना कर अन्याय किया गया है।
विज्ञापन


आलू की गिरती कीमतों को लेकर अप्रैल माह के अंत में प्रदेश सरकार ने 487 रुपये प्रति कुंतल आलू का रेट तय किया था। आलू खरीद के लिए मंडी समिति में उद्यान विभाग व यूपी एग्रो ने संयुक्त रूप से सेंटर खोला था।

खरीदे गए आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखवाने के लिए आगरा में कोल्ड स्टोरेज निर्धारित किए गए थे। 15 जून तक इस पर कर्मचारी किसानों की राह देखते रहे, लेकिन कीमत होने के कारण किसान सेंटर नहीं गए। केवल एक किसान ने नौ कुंतल आलू को केंद्र पर बेचा। उधर, पिछले दिनों खरीद केंद्र बंद कर दिया गया। इससे अब बाकी किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर खरीदे जाने वाले आलू के मानक तक किए गए। क्वालिटी को लेकर पैमाना तय किया गया था। खरीद के मानकों पर केवल एक ही किसान का आलू पास हुआ था।

उसका आलू खरीद लिया गया। वहीं, बलदेव के किसान महेश चंद, राजवीर सिंह, रामसनेही शर्मा, मोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आलू खरीद केंद्र अप्रैल माह के अंत में खुलवाया जबकि किसान का आलू मार्च व अप्रैल के पहले हफ्ते में ही कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें