फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस में आग से 60 लाख से अधिक नुकसान

विज्ञापन
अाग से जले सामान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी स्थित फिरोजाबाद टेंट हाउस में लगी आग के मामले में सोमवार को तहसील से टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही नुकसान के बारे में जानकारी की। पीड़ित के अनुसार अभी तक नुकसान का जो आकलन किया गया है। उसकी कीमत करीबन 60 लाख से अधिक है। वहीं, नुकसान की सही जानकारी एक दो दिन में पता लग सकेगी।
विज्ञापन



लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कालोनी निवासी गौरी शर्मा का क्षेत्र में ही फिरोजाबाद टैंट हाउस का काफी बड़ा कारोबार है। रविवार सुबह टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई थी। देर शाम नगर विधायक मनीष असीजा के साथ भाजपा नेता अनिल जैन पीड़ित के दर्द को जानने के लिए लेबर कालोनी पहुंचे।

वहीं सोमवार को सदर तहसील से लेखपाल और नायब तहसीलदार घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौरी शर्मा ने बताया कि अभी तक नुकसान 60 लाख से अधिक का है। जले सामान की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें