फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट एक्सल होने से खड़ी रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
ट्रेन एक्सीडेंट - फोटो : ANI
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शनिवार की शाम को सुपरफास्ट ट्रेन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइडिंग जाम होने से हॉट एक्सल हो गया। ट्रेन के नीचे से धुआं व चिंगारी देख ट्रेन को हिरन गांव स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। मौके पर पहुंची टीम ने ब्रेक बाइडिंग को सही किया। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इसके चलते शताब्दी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

कानपुर रेलखंड पर जयनगर से चलकर नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट ट्रेन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार सायं छह बजे करीब फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरी तो स्टेशन पर म ौजूद रेलकर्मचारियों ने ट्रेन के नीचे से चिंगारी व धुआं उठते देखा। यह देख रेल कर्मी ने तत्काल नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग जाम होने से चिंगारी व धुंआ निकलने की जानकारी से तत्काल ट्रेन को हिरनगांव स्टेशन पर रोकने के आदेश दिए गये। इसके साथ ही पीछे आ रहीं अन्य ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया।
रेल अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों की टीम को भेजा गया। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने जाम हुई ब्रेक बाइंडिंग से हुए हॉट एक्सल को ठंडा करते हुए जाम हुई ब्रेक बाइंडिंग को सही किया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद साढे़ सात बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया किया। इसके चलते पीछे आ रहीं लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें