फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक साल में 113 लोग मिले हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित

Fri, 09 Feb 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में हेपेटाइटिस-बी के बाद अब हेपेटाइटिस-सी की भी दस्तक हो चुकी है। बीते एक साल में जिले में 113 मरीज हेपेटाइटिस से पीड़ित निकल चुके हैं। जनपद में इलाज के नाम पर मात्रा खानापूर्ति हो रही है। लिवर विशेषज्ञ चिकित्सक व ट्रीटमेंट सेंटर नहीं होने से गंभीर मरीज अन्यत्र रेफर कर दिए जाते हैं।बदलती जीवन शैली का असर लोगों के लिवर पर तेजी से पड़ रहा है। अभी तक जिले में हेपेटाइटिस-बी के मामले ही सामने आते थे। हेपेटाइटिस-बी के मामलाें में बढ़ोतरी के साथ-साथ अब हेपेटाइटिस सी ने मामले भी बढ़े हैं। लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में वर्ष 2023 में हेपेटाइटिस-सी के लक्षण मिलने पर 6120 लोगों के रक्त की जांच की गई, जिसमें 113 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई। निजी लैब में हुई जांचों में भी इस बीमारी से पीड़ित कई मरीज सामने आते हैं। चिकित्सकों की मानें तो हेपेटाइटिस-सी एक खतरनाक बीमारी होती है। इस बीमारी में लापरवाही बरतने पर लिवर डेमेज होने का खतरा रहता है। इस बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज अलग से ट्रीटमेंट सेंटर में किया जाता है, लेकिन जिला अस्पताल में ऐसा कोई सेंटर नहीं है। इतना ही नहीं लिवर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी जिला अस्पताल में नहीं है। मरीज में बीमारी की पुष्टि होने पर चिकित्सक एंटीबायोटिक दवा देकर मरीज का इलाज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें