फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की टीस, किसी ने नहीं सुनी पीर

विज्ञापन
विकास की टीस, किसी ने नहीं सुनी पीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर/बसुंधरा/जैथरा। जिले में लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। विकास की टीस से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूट रहा है। गंदगी और सड़कों के निर्माण की फरियाद किसी ने सुनी नहीं और अब चुनाव में वोट मांगने के लिए सारे वादे पूरे करने का दावा किया जा रहा है। वहीं लोग मतदान बहिष्कार को लेकर मुखर हैं।
विज्ञापन

जलेसर के आगरा रोड पर फिरोजाबाद बस स्टैंड के ठीक सामने यादव नगर में कीचड़ युक्त रास्ते से लोग परेशान हैं। दरअसल, यादव नगर के पास जैन समाज का शमशान है। पहले यादव नगर का गंदा पानी शमशान घाट में जाता था। अब जैन समाज ने अपनी भूमि पर बाउंड्रीवाल करा ली। वाशिंदों के लिये रास्ता भी छोड़ दिया, लेकिन प्रशासन ने रास्ते पर सड़क का निर्माण नहीं किया, जिसके चलते मार्ग दलदल में तब्दील हो गया। लोगों ने इसका असर मतदान के दौरान दिखाई देगा। विरोध करने वालों में अनार सिंह यादव, राजेश यादव, जेपी यादव, सतीश यादव, अरविंद यादव, अमर सिंह, अनूप मास्टर, रामवीर, अंकित यादव, कुलदीप यादव शामिल हैं।
बसुंधरा गांव के अंदर जाने वाले मार्ग पर गंदगी और कीचड़ का आलम लोगों के लिए दिक्कत का सबब बन रहा है। पूरे गांव के प्रमुख मार्ग पर दलदल और कीचड़ से लोगों को असुविधा होती है। लोगों ने कहा कि इसका गुस्सा मतदान के दौरान दिखाएंगे। विरोध करने वालों में अजीत, वीरेंद्र, पप्पू, सीमा, गुड्डी, रामनरेश, संजू, लेखपाल सिंह, अनुभव, अशोक, धीरेंद्र, मान सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

जैथरा के गांव खरौली में भी लोग समस्याओं को लेकर मुुखर हो रहे हैं। गांव में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। गांव के बने एक नाले की पटरी पर चिकनी मिट्टी होने के चलते लोग फिसल कर नाले में गिर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव में हम अपने गुस्से का इजहार करेंगे। विरोध करने वालों में खंगार सिंह, सोने लाल, मचलू, ब्रजेश, जगदीश, सुरेश सिंह, बलवीर, दयाराम, रमेश चंद्र, राम गोपाल, अनार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें