फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। कोतवाली छाता में केडी मेडिकल कालेज के पास रेलवे लाइन किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी तहरीर आएगी उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार की रात छाता पुलिस को खबर मिली कि रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की पहचान थाना बरसाना के गांव डिरावली और हाल लक्ष्मीनगर छाता निवासी मछला देवी (32) पत्नी स्व. परमानंद के रूप में हुई।

मृतका छाता में स्थित बंसल फैक्टरी में पैकिंग का काम करती थी। पुलिस ने मोबाइल से जानकारी करके परिजनों को सूचित किया। परिजन घर न पहुंचने पर महिला की तलाश कर रहे थे। ससुर लोहरा का आरोप है कि उसे कोई फैक्टरी से ले गया, फिर उसकी हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतका के ससुर ने तहरीर दी है। बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें