फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बता शिक्षिका के खाते से एक लाख निकाले

विज्ञापन
बैंक अधिकारी बता शिक्षिका के खाते से एक लाख निकाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बैंक अधिकारी बताकर आरोपी ने शिक्षिका के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी पर शिक्षिका ने एएसपी को शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के होली गेट निवासी शिक्षिका हिना का बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। सोमवार शाम उसके पास फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक मैनेजर बताते हुए महिला से खाते की जानकारी की। कॉल करने वाले शख्स ने महिला को बताया कि तुम्हारा खाता रिन्यूअल हो रहा है। शिक्षिका से आरोपी ने पूरी जानकारी करने के साथ ही उससे ओटीपी नंबर भी ले लिया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर शिक्षिका को जानकारी हो सकी। इस पर शिक्षिका ने बैंक में संपर्क किया। मामले में शिक्षिका ने एएसपी को शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें