मैनपुरी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होने के लिए जा रही हैं। जिले में सीबीएसई बोर्ड से कुल 26 कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इन कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए जिले में सुदिती ग्लोबल एकेडमी, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसबीआरएल एकेडमी, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा पैराडाइज स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 15 फरवरी से 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
परीक्षाओं को कड़ी निगरानी में संचालित कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था कराई गई है। परीक्षा में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। जिले में 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कॉलेजों की संख्या 26 है। वहीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कॉलेजों की संख्या 14 है। जिला को-आर्डिनेटर सीबीएसई बोर्ड डॉ. राममोहन ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियां की जा रही है। जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बाहर से भी निरीक्षण के लिए सचलदल आएंगे। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर एक सचलदल निरीक्षण करेगा।