फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्रों पर बिल जमा कर सकेंगे ग्रामीण उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें अपना बिल जमा करने के लिए दूरदराज तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वह अपने घर के नजदीक स्थापित जनसुविधा केंद्रों पर ही बिल जमा कर सकेंगे।


अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अपने घरेलू, निजी नलकूपों के बिल जमा करने के लिए शहर तक दौड़ लगानी पड़ती है। बिल जमा करने में समय व पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की पूरी व्यवस्था कर दी है। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जनसुविधा केंद्रों पर बिल जमा कराने की सुविधा दी है।


जिले में 85 जनसुविधा केंद्रों पर बिल जमा कराने की व्यवस्था की गई है। बाईपास स्थित एसएन सबस्टेशन पर अधीक्षण अभियंता एके वर्मा, एक्सईएन ग्रामीण दुर्गा प्रसाद ने जनसुविधा केंद्र संचालकों की बैठक बुलाई है जिसमें केंद्र संचालकों को अधिक से अधिक बिल जमा करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बिल जमा करने के साथ ओटीएस में पंजीकरण करने पर भी केंद्र संचालक को लाभ होगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि जनसुविधा केंद्र संचालकों को बिजली का बिल जमा करने पर एक निश्चित धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

2000 तक बिल जमा करने पर 20 रुपये तथा 2000 से 49999 तक बिल जमा करने पर एक प्रतिशत धनराशि केंद्र संचालक को दी जाएगी। अत: केंद्र संचालक अपने कार्य के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिल प्राथमिकता पर जमा करें, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें