फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी के विवाद निस्तारण पर चकबंदी विभाग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। कटरी में भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर चकबंदी विभाग भी गंभीर है। राजस्व विभाग से कटरी के विवादित क्षेत्रों का ब्योरा मांगा गया है और विवाद निस्तारण को 25 टीमें राजस्व विभाग की टीमों के सहयोग के लिए लगाई गई हैं। डीएम ने कटरी के विवाद संबंधी आवेदनों की रिपोर्ट मांगी है।

जिले की सीमा में लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में गंगा नदी बह रही है। नदी के क्षेत्र में लगभग पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की जमीन पर सीमांकन को लेकर विवाद है। विवादित जमीन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने टीमें गठित की। 30 राजस्व टीमें भूमि विवादों का निस्तारण कर रहीं थीं, लेकिन अधिकांश क्षेत्रफल में पाया गया कि वहां चकबंदी के दस्तावेज जरूरी हैं। राजस्व विभाग ने चकबंदी विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा।
विज्ञापन


इसके बाद चकबंदी विभाग ने विवादों के निस्तारण को गंभीरता दिखाई। चकबंदी विभाग ने अब विवाद निस्तारण को 25 टीमें बनाई हैं। विभाग के पास डेढ़ सौ आवेदन लंबित हैं। इन आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करने की योजना बनाई गई है। चकबंदी और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल के बाद कटरी में संघर्ष के हालात कम होंगे।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी चकबंदी विभाग अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि कटरी क्षेत्र में विवादों का निस्तारण करने के लिए चकबंदी विभाग की टीमें लगाई गईं हैं। दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने पर चकबंदी विभाग को राजस्व विभाग दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। अपर क्षेत्राधिकारी भी पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें