फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को मिलेगी आगरा-दिल्ली इंटरसिटी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा से नई दिल्ली तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की तर्ज पर दैनिक यात्रियों को ट्रेन की सुविधा दिलाई जाएगी। सुबह सात बजे मथुरा पहुंचने वाली किसी एक ट्रेन को इंटरसिटी बनाकर नई दिल्ली तक चलाया जाएगा। इससे दैनिक यात्री गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड द्वारा आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के बंद होने पर दैनिक यात्रियों ने हरियाणा के होडल में बीते शुक्रवार को 2:30 घंटे रेलमार्ग जाम कर दिया था और हंगामा किया था। इस पर रेल अफसरों ने गीता जयंती एक्सप्रेस को इंटरसिटी की तर्ज पर चलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन गीता जयंती को डेढ़ घंटे देरी से चलाना रेल अफसरों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है।

इस पर डीआरएम आगरा की ओर से इंटरसिटी की तर्ज पर मथुरा से सुबह सात बजे गुजरने वाली ट्रेन को इंटरसिटी बनाकर चलाया जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि रेलवे आगरा मंडल अफसरों ने दो माह के लिए मथुरा से सुबह सात बजे गुजरने वाली ट्रेन में से किसी एक ट्रेन को इंटरसिटी की तर्ज पर चलाया जाएगा। ट्रेन का समय व स्टेशनों पर ठहराव इंटरसिटी वाले ही होंगे।

दूसरी ओर, ट्रैक जाम करने के आरोप में 17-18 सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दैनिक यात्री पंचायत की रणनीति बनाने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि दैनिक यात्री इसके विरोध में होडल स्टेशन पर पंचायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें