फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानार्थ: पलवल-Business

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार दादा, दो माह की पोती की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

स्कार्पियो सवार शेरगढ़ के रामपुर गांव से पलवल के भीकू गढ़ी लौट रहे थे
मथुरा। रविवार की दोपहर को शेरगढ़ के पैगांव-हुसैनी मार्ग पर ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार दादा और पोती की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। स्कार्पियो सवार परिवार पलवल के भीकू गढ़ी का रहने वाला है और शेरगढ़ के गांव रामपुर से लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है।
स्कार्पियो सवार यह परिवार शेरगढ़ के गांव रामपुर से अपने घर पलवल के भीकू गढ़ी को जा रहा था। यह लोग थाना शेरगढ़ के पैगांव-हुसैनी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पलवल के भीकू गढ़ी निवासी ब्रजलाल (70) पुत्र गंगाधर और उनकी दो माह की पोती मानवी पुत्री श्यामलाल की मौत हो गई है, जबकि सुंदरलाल, गोपाल और गीता घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कि ओवरटेक करते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर स्कार्पियों से टकरा गया था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल
राधाकुंड/छटीकरा। थाना शेरगढ़ के गांव स्यारह निवासी 55 वर्षीय बांकेलाल पुत्र शिवली और कोसीकलां के मुखरारी निवासी 45 वर्षीय भोजराज पुत्र नवल सिंह रासमंडली में कार्य करते हैं। मथुरा जाने के लिए यह बाइक सवार निकले थे। छटीकरा-सेही मार्ग पर अर्पित फार्म हाउस के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बांकेलाल की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, रविवार को राधाकुंड-छटीकरा मार्ग पर दो कार आमने-सामने टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवारों को मामूली चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद कार सवार अपने गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें