फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नीर के लिए नहीं होगी ‘पीर’

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल ब्लाक डार्क जोन से बाहर होने के बाद पानी की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। किसानों को सिंचाई तथा आम आदमी को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। नलकूप के साथ ही बोरिंग की संख्या में भी वृद्धि होने से किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन


डार्क जोन से बाहर होने के बाद बरनाहल क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी तक डार्क जोन में शामिल होने के कारण लोग पानी की समस्या से लोग जूझ रहे थे। एक दशक तक डार्क जोन रहने के कारण क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से परेशान रहे हैं। किसानों को नलकूप कनेक्शन तथा बोरिंग कराने तक में परेशानी का सामना करना पड़ा है।

जल निगम तथा विद्युत विभाग को भी डार्क जोन के चलते नुकसान हुआ। अब प्रदेश सरकार ने बरनाहल ब्लाक को डार्क जोन से बाहर कर दिया है। क्षेत्र के लोगों को अब पानी की समस्या से निजात मिलेगी। सिंचाई तथा घरेलू उपयोग के लिए पानी भी अब आसानी से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


बरनाहल ब्लाक की आबादी 1.75 लाख है। ब्लाक क्षेत्र में 61 ग्राम सभाएं तथा 89 राजस्व ग्राम हैं। पूरा क्षेत्र पानी की समस्या से लंबे समय से जूझ रहा है। जलस्तर नीचा होने से जलनिगम भी काम नहीं करा सका है। डार्क जोन से बाहर आने के बाद लोगों को पानी की सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें