फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के 5100 पात्र छूटे मिलने पर बीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
पेंशन के 5100 पात्र छूटे मिलने पर बीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के नोडल अधिकारी सचिव लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देष दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें। कोई पात्र सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। पात्रों के वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन छात्रवृत्ति अथवा अन्य योजनाओं से वंचित रहने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्वे के दौरान जिले में वृद्धावस्था पेंशन से 5100 पात्र छूटने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी पात्रों के फार्म भरवाने के निर्देश दिए। डीआईओएस को भी निर्देश दिए कि कोई भी छात्र छात्रा छात्रवृत्ति से छूटना नहीं चाहिए। यदि कोई बच्चा छात्रवृत्ति से छूटेगा तो संबंधित प्रधानाचार्य तथा आपके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें कहा कि जो बैंकर्स सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण आवंटन में रुचि नहीं लें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाए। बैठक में सौभाग्य योजना, राशन वितरण, गन्ना भुगतान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजनाए महिला हेल्प लाइन, एक जनपद एक उत्पाद सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। हाउस टैक्स जमा कराने के लिये ऑनलाइन व्यवस्था की जाए। टाइमिंग चेक करने के लिए एंबुलेंस 108 को कॉल कर बुलाया गया जो 9 मिनट में पहुंच गई। बैठक में एसपी अशोक कुमार, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेन्द्र कुमार, एडीएम न्यायिक राकेश कुमार हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें