फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में महिला को बता द यिा एचआईवी पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड प्रताप मार्केट स्थित पैथोलॉजी संचालक ने एक महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताते हुए रिपोर्ट दे दी। इसके बाद महिला ने जब दो अन्य अलग अलग जगह जांच कराई तो रिपोर्ट नेगेटिव मिली। इस पर महिला ने शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दर्ज कराई। इस पर तहसीलदार दुर्गेश यादव ने पैथोलॉजी को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं पैथोलॉजी संचालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर की एक महिला तहसील पहुंची, उसने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर को अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि तीन दिन पहले प्रताप मार्केट जीटी रोड में संचालित विजय कंप्यूटर पैथोलॉजी पर उसने कई जांच कराई थी, इन जांच में एचआईवी की जांच भी शामिल थी। जांच रिपोर्ट में पैथोलॉजी संचालक ने उसे एचआईवी पॉजिटिव बता दिया। इसको लेकर वह और उसके परिजन परेशान हुए।

उन्होंने अपनी संतुष्टि के लिए जिला अस्पताल के अलावा बिसारिया पैथोलॉजी पर फिर से जांच कराई। दोनों ही जगह रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। शिकायत मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार दुर्गेश यादव और नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. आरएन गुप्ता को पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर दोनों अधिकारी पैथोलॉजी पहुंचे, जहां पैथोलॉजी संचालक अपनी दुकान का शटर बंदकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


एसीएमओ डा. डा. आरएन गुप्ता ने बताया कि इसके बाद तहसीलदार ने पैथोलॉजी को सीज कर नोटिस चस्पा करा दिया। बताते चलें कि पैथोलॉजी संचालक विजय कुमार जिला अस्पताल में संविदा कर्मी भी है। महिला को एचआईवी पॉजिटिव की रिपोर्ट दी गई थी। जबकि महिला अन्य दो जगह हुई अलग अलग जांचों में नेगेटिव पाई गई है। अब अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी महिला की जांच कराई जाएगी।

एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर तहसीलदार को मौके पर भेज कर पैथोलॉजी को सीज करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें