फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंच का हुआ पूजन, विधि विधान से आयोजित हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। नगर में रामलीला के मंचन के लिए मंच का पूजन किया गया। इसके बाद रामलीला का मंचन किया गया। पहले दिन नारद मोह की लीला रामलीला कलाकारों ने प्रस्तुत की। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार राघव ने रामलीला आयोजन में सहयोग की अपील की।

रात्रिकालीन रामलीला का मंचन बारहद्वारी पर होता है। रामलीला पूजन का कार्य पुरोहित ओम पाठक ने संपन्न कराया। विधि विधान से पूजा अर्चना आयोजित की गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार राघव ने कहा कि रामलीला का आयोजन निरंतर निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। यह आयोजन 24 अक्तूबर तक चलेंगे।
विज्ञापन


19 अक्तूबर को दशहरा मेला का आयोजन होगा। 11 अक्तूबर को श्रीराम की बारात शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। 21 अक्तूबर को राजगद्दी शोभायात्रा आयोजित होगी। कमेटी के महामंत्री नितिन गुप्ता ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपना सहयोग प्रदान करके रामलीला के आयोजन को भव्य बनाएं।
विज्ञापन


इस दौरान कोषाध्यक्ष संतोष सराफ, रजनेश गुल्लू, इंद्रमोहन गुप्ता, राकेश गौड, जीतू पंडित, आरए शर्मा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, नरेश गुप्ता, अजय तिवारी, राजीव वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें